Kodarma News: मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय में जल्द उपलब्ध होंगी बुनियादी सुविधाएं
कोडरमा, अक्टूबर 26 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सोमवार को झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र स्थित मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं और पढ़ाई के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने उपायुक्त के समक्ष शुद्ध पेयजल के लिए आरओ, उपयोगी पुस्तकों और कंप्यूटर की सुविधा समेत अन्य बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में पढ़ाई का बेहतर माहौल होना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किसी तरह की परेशानी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.