Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच ने मेंटल हॉस्पिटल व जीवोदया में बांटी सामग्री
कोडरमा, जुलाई 16 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। सृजन से सम्मान तक के संकल्प के साथ झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच अपनी स्थापना का 25वां साल (रजत जयंती वर्ष) मना रहा है। इसके तहत मारवाड़ी युवा मंच, झुमरीतिलैया शाखा ने एक अनूठी पहल की है। मंच द्वारा पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा के सम्मान में जीवन ज्योति मेंटल हॉस्पिटल और जीवोदया अनाथ आश्रम में जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीजों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं दी गई। मंच के सदस्यों ने सभी मरीजों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इसमें नारियल तेल, नहाने का साबुन, सर्फ एक्सेल डिटर्जेंट, शैंपू, टूथपेस्ट और पौष्टिक फूड पैकेट शामिल थे।अनाथ यह भी पढ़ें- Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच का संगठन विस्तार, अब तक जुड़े 25 नए सदस्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.