Kodarma News: मारवाड़ी युवा मंच ने पर्यावरण और स्वच्छता अभियान के तहत 305 पौधे लगाए
कोडरमा, जुलाई 12 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झुमरीतिलैया शाखा द्वारा झारखंड प्रांतीय कार्यक्रम सृजन से सम्मान तक के अंतर्गत नौ दिवसीय सेवा श्रृंखला के चौथे दिन कई कार्यक्रम हुए। शुभारंभ झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने मंच के इस कार्य की सराहना की और कहा पेड़ लगाए और पर्यावरण बचाएं। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत महाराणा प्रताप चौक स्थित पार्क, विश्वकर्मा भगवान मंदिर परिसर में फूलों की विभिन्न किस्मों के 175 पौधे लगाए गए। स्थानीय गौशाला परिसर में 130 फलदार पौधे रोपे गए। इस तरह कुल 305 पौधे लगाए गए। अध्यक्ष मोहित संघई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता हमारी प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा ने चलाया पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.