Kodarma News: मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, छह साल बाद भी कार्रवाई नहीं
कोडरमा, नवम्बर 10 -- Kodarma News: कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर, वार्ड संख्या 27 स्थित गोसाई रोड निवासी विनोद कुमार ने मारपीट, जमीन पर कब्जा करने, निर्माण तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वर्ष 2020 में ही इस मामले को लेकर तत्कालीन उपायुक्त को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन करीब छह साल बीत जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल सका है। अब उन्होंने एक बार फिर प्रशासन को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि पप्पू खटीक के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस दौरान दूसरे पक्ष की ओर से उनकी जमीन पर अतिक्रमण करने और वहां बने निर्माण को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के अनुसार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.