Kodarma News: माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की मनमानी के खिलाफ महिलाओं का आंदोलन आज
कोडरमा, जुलाई 13 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य महिला समाज, कोडरमा जिला इकाई के बैनर तले प्रखंड मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में महिलाओं की बैठक जरीना खातून की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित महिला समाज की प्रदेश संयोजिका सोनिया देवी ने कहा कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियां महिलाओं को ऋण देने के बाद किस्त जमा कराने के नाम पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करती हैं। आरोप लगाया कि किसी कारणवश समय पर किस्त जमा नहीं होने पर कंपनी के कर्मी महिलाओं के घर के बाहर बैठकर दबाव बनाते हैं, जिससे उन्हें सामाजिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोनिया देवी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए अब चुप बैठने का समय नहीं है। उन्होंने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की कथित मनमानी के विरोध में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.