Kodarma News: मां दुर्गा को दी गई विदाई, नम हुईं भक्तों की आंखें, विसर्जन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गोत्सव का समापन हो गया। मां की विदाई के दौरान पूजा पंडालों में भावुक पल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को अंतिम प्रणाम कर सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। विसर्जन यात्रा में शामिल भक्तों ने जयकारे लगाते हुए मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने का न्योता दिया। लोगों ने जहां एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तो महिलाएं एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर विजयदशमी की शुभकामनायें दी। विजयदशमी को लेकर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। लोगों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और समाज की उन्नति की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद निर्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.