Kodarma News: महेशपुर से ढाब तक बारिश में तालाब बनी सड़क
कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। महेशपुर से ढाब तक बनाई गई नई सड़क का हाल लगातार बारिश के बीच महज एक महीने में ही उजागर हो गया है। सड़क के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति ऐसी है कि सड़क और पानी की सतह में अंतर करना मुश्किल हो रहा है। खासकर बेहराडीह श्मशान घाट के समीप सड़क पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। इससे राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस सड़क का निर्माण कुछ वर्ष पहले किया गया था, लेकिन कई स्थानों पर काम अधूरा छोड़ दिया गया। कहीं नाली का निर्माण अधूरा है, तो कहीं सड़क की ऊंचाई और ढलान का उचित ध्यान नहीं रखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नाली बनाई गई, लेकिन पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इसके कारण बारिश का पानी नालियों से निकलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.