Kodarma News: महुआटांड़ में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, कई एकड़ धान की फसल बर्बाद
कोडरमा, अक्टूबर 15 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पपलो पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ में बुधवार की रात हाथियों के झुंड ने खेतों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई किसानों के खेतों में लगी धान की फसल को रौंदकर नुकसान पहुंचाया। इससे किसानों को भारी क्षति हुई है। खेतों में लहलहाती धान की फसल बर्बाद होने से किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रभावित किसानों में कलीम अंसारी, शमसाद अंसारी, सद्दाम अंसारी, टीपू सुल्तान, अख्तर अंसारी, मौलाना मनीर, फिरोज अंसारी, इल्यास अंसारी और रियाज अंसारी समेत अन्य किसान शामिल हैं। इनके कई एकड़ खेतों में लगी धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। किसानों के अनुसार, धान की फसल अब तैयार होने की ओर बढ़ रही है। ऐसे समय में हाथियों के झुंड द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.