कोडरमा, सितम्बर 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र की महिला ने जेठ के बेटे संतोष साव, पिता दिनेश साव पर गलत नीयत से कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने, गला दबाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने मामले को लेकर कोडरमा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला ने बताया है कि 19 सितंबर को वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान संतोष साव कमरे में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उसका गला दबाया और मारपीट की। महिला के अनुसार, शोर सुनकर आरोपी की मां भी मौके पर पहुंची और दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की ज...