Kodarma News: महिला मंडल की निकली निशान यात्रा, गूंजे खाटू श्याम के जयकारे
कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। निशान महिला मंडल की ओर से 57वीं निशान यात्रा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रविवार को निकाली गई। निशान की पूजा-अर्चना नैंसी वर्मा ने कराई। इसके बाद दुर्गा कॉम्प्लेक्स, झंडा चौक से निशान यात्रा शुरू हुई, जो स्टेशन रोड, अड्डी बंगला होते हुए भालोटिया मोहल्ला स्थित पोद्दार निवास श्याम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ श्याम बाबा को निशान अर्पित किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में जलती रहे खाटू वाले जोत तेरी जलती रहे, मेरी गाड़ी, मेरा बंगला, मेरा पैसा सब तेरा, मेरा तो कुछ भी नहीं तथा दिलदार कन्हैया ने मुझको अपनाया है, रास्ते से उठाकर सीने से लगाया है जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही। यह भी पढ़ें- Bokaro News: फुसरो से झरिया तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.