कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) की ओर से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इच्छुक महिला खिलाड़ी 12 से 25 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को केडीसीए के पदाधिकारी ओम प्रकाश से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, पीवीसी आधार कार्ड, लगातार तीन वर्षों की मार्कशीट, माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना होगा। रजिस्ट्रेशन से संबंधित विशेष जानकारी के लिए महिला रजिस्ट्रेशन प्रभारी ओम प्रकाश से संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Bareily New...