Kodarma News: महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन आज से 25 अक्टूबर तक
कोडरमा, अक्टूबर 12 -- Kodarma News: कोडरमा। कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (केडीसीए) की ओर से महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इच्छुक महिला खिलाड़ी आज से 25 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसके लिए खिलाड़ियों को केडीसीए के पदाधिकारी ओम प्रकाश से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा। निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ खिलाड़ियों को डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र, पीवीसी आधार कार्ड, लगातार तीन वर्षों की मार्कशीट, माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड, बोनाफाइड सर्टिफिकेट और दो पासपोर्ट साइज फोटो संलग्न करना होगा। यह जानकारी केडीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह की ओर से दी गई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का रजिस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.