Kodarma News: महिला के पेट में चाकू छोड़े जाने के मामले में डीसी सख्त, अस्पताल कर्मियों संग करेंगे बैठक
कोडरमा, अक्टूबर 17 -- अस्पताल प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा सदर अस्पताल में महिला के पेट में चाकू छोड़ दिए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने मामले को लेकर सदर अस्पताल के सभी कर्मियों के साथ पूजा के बाद 22 या 23 अक्तूबर को विशेष बैठक करने का निर्णय लिया है। वहीं, सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. फरहाना महफूज ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और नर्सों से 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब मांगा है। मामले को लेकर कोडरमा के नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. पदमेश्वर मिश्रा के आदेश पर मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। बोर्ड मामले से जुड़े चिकित्सकीय पहलुओं की समीक्षा करेगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सदर अस्पताल के डॉक्टरों पर पेट में चाकू छोड़ने का आरोप, सीटी स्कैन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.