कोडरमा, सितम्बर 11 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि सुहागिन महिलाओं के प्रमुख व्रत हरितालिका तीज को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 14 सितंबर को मनाए जाने वाले तीज पर्व को लेकर महिलाओं ने खरीदारी शुरू कर दी है। खासकर साड़ी और शृंगार की दुकानों पर भीड़ बढ़ रही है। शहर के जैन गली, स्टेशन रोड, रांची-पटना रोड समेत प्रमुख बाजारों में साड़ी की दुकानों और शोरूम में दिनभर चहल-पहल देखी जा रही है। इस बार तीज के बाजार में पारंपरिक साड़ियों के साथ नए फैब्रिक और डिजाइन वाली साड़ियों की मांग अधिक है। महिलाओं को राजस्थानी बंधनी, गज्जी सिल्क और मोडाल सिल्क खूब पसंद आ रही है। इसके अलावा लहरिया, घाट-चोला, अचार फैब्रिक, हैवी ब्लाउज वाली साड़ी, कांचीवरम, रेडी-टू-वियर, पोजिशन प्रिंट और नेट की साड़ियों की भी अच्छी बिक्री हो रही है। गर्मी ...