Kodarma News: महंगाई: प्याज की आवक आधी, दाम हुआ बेलगाम
कोडरमा, सितम्बर 22 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में प्याज की बढ़ती कीमत ने लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। थोक बाजार में प्याज की आवक घटने का असर खुदरा बाजार पर पड़ा है। झुमरीतिलैया और कोडरमा के बाजार में प्याज 50 रुपये किलो बिक रहा है, जबकि मोहल्लों में इसकी कीमत 60 रुपये किलो तक पहुंच गई है। पांच किलो प्याज खरीदने पर भी उतने ही रेट लग रहे हैं। कोडरमा बाजार समिति में महाराष्ट्र के नासिक और मध्य प्रदेश के इंदौर से प्याज की आवक होती है। समिति के थोक विक्रेताओं के अनुसार, 10 से 12 ट्रक की जगह अब एक दिन में पांच से छह ट्रक ही प्याज आ रहा है। यह भी पढ़ें- सितंबर-अक्टूबर में क्यों बढ़ते हैं प्याज के दाम? कब होगा सस्ता? बारिश से फसल खराब होने का असर : थोक विक्रेता सुबोध यादव ने बताया कि नासिक और इंदौर से आवक कम होने का प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.