Kodarma News: मसमोहना नदी से अवैध बालू उठाव करते दो ट्रैक्टर जब्त
कोडरमा, नवम्बर 6 -- Kodarma News: मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना नदी से अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को शुक्रवार की सुबह नवलशाही पुलिस ने जब्त किया है। दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार की सुबह क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान मसमोहना के समीप दो ट्रैक्टरों को बालू ले जाते देखा। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को रुकवाकर बालू के परिवहन से संबंधित कागजात की मांग की, लेकिन चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना लाया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.