कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मसनोडीह टांड़ में बुधवार देर रात मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पारंपरिक तरीके से किया गया। आधुनिक दौर में जहां विसर्जन के लिए सुसज्जित वाहनों का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं मसनोडीह टांड़ में आज भी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा को अपने कंधों पर उठाकर विसर्जन किया। इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आने की कामना की। मंदिर परिसर से पूजा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा को डोली की तरह अपने कंधों पर उठाया। इसके बाद करीब एक किलोमीटर तक गांव का भ्रमण कराया गया। मंदिर परिसर पहुंचने पर पांच बार परिक्रमा की गई। इसके बाद विधि-विधा...