कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी नदी पर स्थित मरचोई पुल के समीप शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान ईटांय गांव निवासी नीतीश कुमार (17) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार निरंकार बाबा के पास से पूजा की सामग्री लेकर अपने घर ईटांय लौट रहा था। इसी दौरान मरचोई पुल के पास उसकी मोटरसाइकिल अचानक असंतुलित हो गई और सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सतगावां पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Chapra News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल, एक छपरा रेफर वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर...