कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र से रविवार को एक दर्जन से अधिक जायरीन मुबारक सफर-ए-उमरा के लिए रवाना हुए। तेलियामारण निवासी हाजी जाबेद अख्तर, राबिया खातून, मो. जहुर, मो. सर्फूद्दीन उर्फ मुखिया जी, मो. उद्दीन, हलीमा खातून, रुबेदा खातून और जैबुन निशा के अलावा महुआटांड़ निवासी मुबारक मियां तथा भोजपुर निवासी नुरेशा खातून और आसिरा खातून उमरा के लिए रवाना हुए। जायरीन के रवाना होने के मौके पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा गले मिलकर विदाई दी। इस दौरान लोगों ने जायरीन से उमरा के दौरान अपने हक में दुआ करने की गुजारिश की। साथ ही देश और दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारा कायम रहने की कामना की गई।

उमरा यात्रा की अवधि बताया गया कि उमरा की यात्रा सामान्यतः करीब 15 दिनों की होती है। इ...