कोडरमा, सितम्बर 5 -- Kodarma News: मरकच्चो से उमरा के मुबारक सफर पर रवाना हुए नौ जायरीन फोटो कोडरमा 27मरकच्चो से शुक्रवार को उमरा के मुबारक सफर पर रवाना होते लोग।मरकच्चो। प्रखंड क्षेत्र से शुक्रवार को नौ लोग उमरा के मुबारक सफर के लिए रवाना हुए। उमरा के लिए रवाना होने वालों में बंधन चौक निवासी अहमद हुसैन, मंजूर आलम, मलका खातून, यासीन अंसारी व शमा खातून, नादकरी निवासी मकबूल मियां, महुआटांड़ निवासी मुस्तकीम अंसारी तथा भोजपुर निवासी इब्राहिम अंसारी शामिल हैं।जायरीन के रवाना होने के मौके पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा गले मिलकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान लोगों ने जायरीन से उमरा के दौरान अपने हक में दुआ करने की गुजारिश की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...