Kodarma News: मरकच्चो में स्किल डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन, उच्च शिक्षा में होगी सुविधा
कोडरमा, जुलाई 15 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि।क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मरकच्चो थाना भवन के समीप स्किल डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जेएमएम नेत्री शालिनी गुप्ता ने किया। इस मौके पर जेएमएम नेता मो. खलील एवं मुखिया रंजीत कुमार सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सेंटर के संचालक आलोक दास ने बताया कि यहां राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई तथा नामांकन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों को भी शिक्षा का अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश नियमित विद्यालय में अध्ययन नहीं कर पा रहे हैं। संस्थान ओपन एवं डिस्टेंस लर्निंग प्रणाली के माध्यम से माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.