कोडरमा, सितम्बर 1 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। बरसात का मौसम आते ही डगरनवां पंचायत के सुदूरवर्ती ग्राम बनुमुरहा समेत आसपास के कई गांवों और टोलों के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। लोहाबर नाला पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण बारिश के दौरान नाला उफान पर आते ही करीब आधा दर्जन गांवों और टोलों का संपर्क दूसरे इलाकों से लगभग कट जाता है। तेज बहाव के बीच नाला पार करना जोखिम भरा हो जाता है और ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। इसका सीधा असर ग्रामीणों के दैनिक जीवन पर पड़ता है। किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना चुनौती बन जाता है। वहीं, बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजार जाने वाले ग्रामीणों को भी पानी का बहाव कम होने का इंतजार करना पड़ता है। कई बार घंटों तक आवागमन बंद ...