कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनकी सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन और लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा, सम्मान और हर सुख-दुख में साथ निभाने का संकल्प लिया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। विभिन्न दुकानों पर आकर्षक राखियों, मिठाइयों और पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ संपन्न यह भी पढ़ें- Sasaram News: रक्षाबंधन पर सजा भाई-बहन के प्रे...