Kodarma News: मरकच्चो में निःशुल्क सेवा शिविर आयोजित
कोडरमा, अगस्त 6 -- Kodarma News: मरकच्चो। सावन माह में कांवरियों की सेवा के उद्देश्य से नवलशाही थाना क्षेत्र के खरखार पंचायत अंतर्गत कटरियाटांड में बोल बम कांवरिया संघ द्वारा निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। इस सेवा कार्य का संचालन समाजसेवी महावीर यादव के नेतृत्व में किया जा रहा है। शिविर में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित कई राज्यों से आने-जाने वाले कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए चाय, बिस्किट, स्नान की सुविधा, मोबाइल चार्जिंग और प्राथमिक उपचार की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है। सेवाभाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिदिन शाम भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव की आराधना करते हैं।इस अवसर पर सुरेश दयाल, कपिल शर्मा, रंजीत राणा, उमेश राण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.