Kodarma News: मरकच्चो में धूमधाम से मनी दीपावली, घरों और प्रतिष्ठानों में हुई मां लक्ष्मी-गणेश की पूजा
कोडरमा, नवम्बर 9 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व दीपावली सोमवार को मरकच्चो प्रखंड में हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों में घरों, मंदिरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। लोगों ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दीपावली को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखा गया। दिन में ही दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। वहीं, शाम होते ही घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच हर्षोल्लास से मनी दीपावली इस बार अधिकांश लोगों ने पारंपरिक मिट्टी के दीपक जलाकर दीपावली म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.