कोडरमा, सितम्बर 27 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत स्थित भारती उच्च विद्यालय के समीप रविवार की देर शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान विशुनपुर निवासी अशोक यादव और डोंगोडीह निवासी विजय साव के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार अशोक यादव मोटरसाइकिल से बरियारडीह से अपने घर विशुनपुर जा रहे थे। वहीं विजय साव अपनी बाइक से मरकच्चो से डोंगोडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भारती उच्च विद्यालय के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयीं और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट ...