Kodarma News: मरकच्चो में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से स्कूली छात्रा घायल
कोडरमा, जुलाई 7 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप मंगलवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की पहचान परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार करीब तीन बजे विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्राएं परिसर से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंची थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने प्रिया कुमारी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मरकच्चो पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.