Kodarma News: मरकच्चो में कार की चपेट में आने से मासूम की मौत
कोडरमा, अगस्त 12 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि।केतरुसिंघा गांव में घर के पास खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत यादव के डेढ़ वर्षीय पुत्र ऋषभ यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ यादव बुधवार को अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपने घर से चार पहिया वाहन निकाल रहा था। वाहन को पीछे करने के क्रम में चालक ने वहां खेल रहे ऋषभ को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल बच्चे को लेकर कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के बाद उपस्थित चिकित्सक ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.