कोडरमा, अगस्त 30 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मरकच्चो पुलिस ने रविवार को थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना क्षेत्र के डुमरडीहा में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठी पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब दो क्विंटल जावा महुआ और 20 लीटर तैयार महुआ शराब को नष्ट कर दिया। साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे कई उपकरणों को भी नष्ट किया गया। हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही अवैध शराब के धंधे में शामिल लोग मौके से फरार होने में सफल रहे।थाना प्रभारी बमबम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्हों...