Kodarma News: मरकच्चो के कानिकेंद जंगल में पेड़ों की कटाई से हरियाली पर संकट
कोडरमा, सितम्बर 22 -- Kodarma News: मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कानिकेंद जंगल में लगातार हो रही पेड़ों की कटाई से हरियाली पर संकट गहराता जा रहा है। जंगल से सटे गांवों के ग्रामीण अपनी जरूरतों के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। वन विभाग की ओर से गश्ती और निगरानी के बावजूद अवैध कटाई पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है। ग्रामीण जरूरत के अनुसार जंगल में पेड़ों को निशाना बना रहे हैं। रोजाना दर्जनों पेड़ों की कटाई के बाद महिलाएं लकड़ी का बोझा सिर पर रखकर जंगल से सटे रास्तों से अपने घर जाती दिखाई देती हैं। सोमवार की शाम भी कानिकेंद जंगल से एक दर्जन से अधिक महिलाएं लकड़ी काटकर बोझा बनाकर कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग से होकर घर जाती नजर आईं। बताया जाता है कि इनमें से बड़ी मात्रा में लकड़ी का इस्तेमाल ईंधन के रूप में किया जाता है。...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.