कोडरमा, जुलाई 3 -- Kodarma News: सतगावां, निज प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसआईआर कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए एसडीएम ने अभियान की धीमी गति और लापरवाही पर नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची शुद्धीकरण राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का सख्त निर्देश देते हुए क्षेत्र में नियमित निगरानी और सक्रियता बढ़ाने को कहा। अभियान को गति देने के लिए प्रशासन ने प्र...