Kodarma News: मतदाता सूची में पारदर्शिता जरूरी, किसी पात्र नागरिक का नाम नहीं कटे : प्रकाश
कोडरमा, अक्टूबर 22 -- Kodarma News: डोमचांच, निज प्रतिनिधि। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में गुरुवार को डोमचांच प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष सह प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। SIR और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र नागरिक का नाम प्रक्रिया संबंधी कारणों से सूची से नहीं कटे। प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.