कोडरमा, सितम्बर 6 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से कोडरमा में भी शोक की लहर है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का कोडरमा से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने झुमरी तिलैया स्थित सीएच स्कूल से मैट्रिक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने जेजे कॉलेज में भी नामांकन कराया था।बताया जाता है कि उनके पिता शंभु विश्वकर्मा पीएचईडी विभाग, झुमरी तिलैया में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। इसी दौरान सुदिव्य कुमार सोनू वर्ष 1983-84 में कोडरमा में रहे और यहां अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में उनके पिता का तबादला गिरिडीह हो गया। कोडरमा में रहने के दौरान सुदिव्य कुमार सोनू की यहां कई लोगों से मित्रता हुई थी। यह भी पढ़ें- सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन झारखंड के सार्वजनिक जीवन की अपूरणीय ...