कोडरमा, जुलाई 20 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को मंडल कारा, कोडरमा में जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएलएसए की प्रभारी सचिव सत्यभामा कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।प्रभारी सचिव ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर है। वहीं, जिन बंदियों को न्यायालय से सजा हो चुकी है और जो उच्च न्यायालय में अपील दायर नहीं कर सके हैं, उनसे भी संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक सहायता का भरोसा दिया गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: होटवार में लगी जेल अदालत में दो बं...