कोडरमा, जुलाई 18 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में शनिवार को विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कोडरमा मंडल कारा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रज्ञा बाजपेई उपस्थित थी। इस अवसर पर बंदियों को कानून की जानकारी देते हुए प्रभारी सचिव ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उचित माध्यम से उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही कानून के प्रति जागरूक करना है। साथ ही प्राधिकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि गरीब और असहाओं की मदद के लिए डीएलएसए हमेशा तत्पर है। आप सभी अपने आचरण और व्यवहार में सुधार कर...