Kodarma News: मंडरिया गांव में सड़क निर्माण को लेकर बैठक, रैयतों से सहमति बनाने पर हुआ मंथन
कोडरमा, जुलाई 27 -- Kodarma News: जयनगर निज प्रतिनिधि । प्रखंड अंतर्गत योगियाटीला पंचायत के मंडरिया गांव में आज तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों को वर्षों से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है व गांव से प्रखंड मुख्यालय और जयनगर तक आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं रहने के कारण बच्चों को विद्यालय आने-जाने में कठिनाई होती है। वहीं किसी के बीमार होने पर मरीज को करीब 15 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय कर जयनगर अस्पताल ले जाना पड़ता है, जिससे समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। बताया गया कि मंडरिया और गरचांच के बीच रैयती जमीन होने के कारण सड़क निर्माण वर्षों से अटका हुआ है। रैयतों से कई बार जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया, लेकिन सहमति नहीं बनन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.