कोडरमा, अगस्त 24 -- Kodarma News: चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के भोंडो गांव के ग्रामीणों ने अपनी चार सूत्री मांग को लेकर सोमवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया। धरना में मुख्य रूप में बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता बासुदेव साव व संचालन सुखदेव साव ने किया। धरना के बाद चंदवारा अंचल को चार मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। मांगों में उत्क्रमित मीडिल स्कूल के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने, खाता नं. 52, प्लॉट नंबर 168, 147 व 711 में अंचल द्वारा सरकारी बोर्ड लगाने के बाद भी नियमों की अनदेखी कर जोर-शोर से जमीन का हो रहे अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त कराने, भोंडो मौजा में पूर्वजों द्वारा पूजा स्थल के लिए छोड़े गये भूमि का भी हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने आदि शामिल हैं। सीओ ने ग्रामीणों को स्कूल के ...