कोडरमा, सितम्बर 13 -- Kodarma News: कोडरमा, वरीय संवाददाता भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) की कोडरमा जिला कमेटी के पुनर्गठन एवं विस्तार को लेकर रविवार को सहाना गार्डेन में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश राम और राष्ट्रीय संगठन सचिव बासुदेव बौद्ध मौजूद थे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने की, जबकि संचालन रवि पासवान ने किया। बैठक में कोडरमा जिला कमेटी का पुनर्गठन करते हुए कृष्णा चौधरी को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संजय कुमार दास और मुकेश रजक को जिला उपाध्यक्ष, दीपक पासवान को महासचिव, प्रेम कुमार को सचिव और जितेंद्र दास को जिला प्रवक्ता बनाया गया। कृष्णा पासवान को कोषाध्यक्ष, रवि शंकर राम को सह कोषाध्यक्ष और मन्नू विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। वहीं रौशन राम, सिकंदर दास और विज...