कोडरमा, अक्टूबर 11 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया के तत्वावधान में रविवार को मॉडर्न पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में जिलास्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग में ग्रिजली विद्यालय ने प्रथम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सीनियर वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल प्रथम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल द्वितीय और ग्रिजली विद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने की, जबकि संचालन परिषद के सचिव विमल पच्चीसिया ने किया। शिक्षक छोटेलाल पांडे ने क्विज मास्टर, असीम कुमार तिवारी ने स्कोरर और पप्पू भदानी ने टाइमकीपर की भूमिका निभाई। परिषद के संस्कार संयोजक माधवराव भार्गव ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियो...