कोडरमा, अक्टूबर 13 -- Kodarma News: कोडरमा। जिलास्तरीय भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र सिनियर वर्ग में प्रथम और जूनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में श्रेष्ठ वर्मा और शुभम कुमार प्रथम स्थान मिला। वे बोकारो में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सीनियर में डीएवी और जूनियर में ग्रिजली विद्यालय प्रथम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...