कोडरमा, सितम्बर 10 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि श्री राणी सती मंदिर, झुमरी तिलैया में बुधवार को भादो महोत्सव के दूसरे दिन सस्वर मंगलपाठ का आयोजन किया गया। करीब छह घंटे तक चले मंगलपाठ में 251 महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुईं। मंगलपाठ को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: विशेष पूजन के बाद दादी जी का हुआ मनोहारी शृंगारपूजा-अर्चना पूजा-अर्चना पंडित अनिल मिश्रा और प्रकाश मिश्रा ने कराई। यजमान के रूप में कविता एवं मनोज पिलानिया शामिल हुए। मंगलपाठ के दौरान 'मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो' सहित जय दादी के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: 401 महिलाओं ने सामूहिक मंगल पाठ कियाभजन की प्रस्तुति बराकर से आईं गायिका मीना अग्रवाल ने श्री राणी सती दादी की...