कोडरमा, अगस्त 21 -- Kodarma News: कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के बड़े भाई सुशील कुमार जोशी और बहन रीना शर्मा ने शुक्रवार को स्थानीय वसुंधरा गार्डन में प्रेसवार्ता आयोजित कर अपने भाई पर गम्भीर आरोप लगाया है।

बातचीत का विवरण दोनों भाई बहनों ने अनूप जोशी पर 25 लाख रंगदारी मांगने और पैसा नही देने पर हत्या करवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सुशील कु जोशी ने कहा कि अनूप जोशी और उसका पुत्र अंश जोशी बीते 16 जुलाई को उसके घर आये और यदुटांड़ मौजा स्थित 32 डिसमिल जमीन बिक्री मामले को लेकर 25 लाख की रंगदारी मांगने तथा पैसे नही देने पर हत्या करवाने का भी धमकी देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे मामले को लेकर हमदोनो भाई बहन ने थाना में लिखित आवेदन दिया है। घटना को लेकर सांसद, विधायक और पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन दिया गया पर...