Kodarma News: भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी, बोले- अपनों ने दिया धोखा, कोर्ट जाएंगे
कोडरमा, अगस्त 23 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के कोडरमा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर रविवार को शहर के शिव वाटिका में प्रेसवार्ता कर अपने ही परिजनों पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने अपने बड़े भाई सुशील जोशी की ओर से लगाए गए 25 लाख रुपये रंगदारी मांगने समेत अन्य आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया। कहा कि जमीन को लेकर उन्होंने करीब 20 वर्षों तक न्यायिक लड़ाई लड़ी और अंततः न्यायालय से जीत हासिल की है।
जमीन की खरीदारी का विवरण अनूप जोशी ने बताया कि गौशाला रोड में एक जमीन उन्होंने अपने पैसे से खरीदी थी। मां के कहने पर रजिस्ट्री के दौरान जमीन बड़े भाई के नाम से भी संयुक्त रूप से कराई गई थी। उन्होंने दावा किया कि जमीन खरीदने में बड़े भाई का कोई आर्थिक योगदान नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि जमीन में बड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.