कोडरमा, नवम्बर 19 -- Kodarma News: जयनगर, निज प्रतिनिधि। जयनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप 10 नवंबर को एफसीआई गोदाम के कर्मी की बाइक और अमजद अंसारी की बाइक के बीच हुई टक्कर में घायल भाई-बहन की इलाज के दौरान मौत के बाद पीड़ित परिवार का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में मुआवजे और न्याय की मांग को लेकर अंचल अधिकारी सारांश जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार, एसआई प्रतीत टोपनो और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीड़ित परिवार के साथ वार्ता की गई। हालांकि, वार्ता बेनतीजा रहने पर आक्रोशित महिलाओं ने प्रशासन के वाहन को रोक लिया। महिलाओं ने दो टूक कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ और उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक अधिकारियों को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सड़क हादसे में घायल भाई-बहन की इलाज के दौरान मौत इस द...