कोडरमा, अगस्त 28 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में नव निर्मित मंदिर में भगवान विराजमान की नो वेदी का शिलान्यास कार्यक्रम ध्वजारोहण व महिलाओं के द्वारा घट यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मुनि श्री108 सुयश सागर जी मुनीराज का मंगल आशीर्वाद सानिध्य भक्त जनों को प्राप्त हुआ।

विशिष्ट अतिथि का स्वागत छत्तीसगढ़ जसपुर से आए मुनि भक्त परिवार विशिष्ट अतिथि विनोद जैन बड़जात्या के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिनका स्वागत मंदिर निर्माण कमेटी सुरेश जैन झांझरी,सुशील जैन छाबड़ा,सह मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी,सह मंत्री राज जैन छाबड़ा,सुरेंद्र जैन काला, सरोज जैन ,सुनील जैन सेठी आदि ने किया। आज सर्व प्रथम प्रातः श्री 1008 शांतिनाथ भगवान को मंगल विहार कर जैन पंडाल के कार्यक्रम स्थल पर विराजमान कर अभिषेक गुरुमुख से शांतिधारा प्र...