कोडरमा, जुलाई 14 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया। शहर के देवी मंडप प्रांगण में मंगलवार को विशेष हनुमान पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं इस दौरान सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि भौमवती अमावस्या के दिन सुंदर कांड का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है। मौके पर सुरेश पांडेय, कृष्ण मुरारी पांडेय, बरुण पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, छोटेलाल पांडेय, हीरा लाल पांडेय, आशीष पांडेय, धनंजय पांडेय, ऋषिकांत पांडेय, अक्षयवट पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: सुंदरकांड के बाद पढ़ा विनय चालीसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...