Kodarma News: ब्लॉक रोड के गणेश मंदिर में हवन कार्यक्रम में जुटे श्रद्धालु
कोडरमा, सितम्बर 16 -- Kodarma News: झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। ब्लॉक रोड स्थित शिव मंदिर में प्रतिष्ठापित भगवान श्री गणेश की महिमा शहर के लोगों की आस्था व अटूट विश्वास का प्रमुख केंद्र बना है। स्थानीय लोग व व्यवसायियों के लिए यह मंदिर सिर्फ एक पूजा स्थल नहीं, बल्कि उनकी दिनचर्या की पहली सीढ़ी है। गणेश चतुर्थी को लेकर मंदिर को विशेष आकर्षक लाईट से सजाया-संवारा गया है। बुधवार को हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई लोग शामिल हुए। लोगों का कहना है कि सबसे पहले स्थानीय लोग व व्यवसायी प्रतिदिन देवाधिदेव और विघ्नहर्ता का दर्शन करते हैं, फिर सांसारिक कर्म इसी पारंपरिक नियम के साथ यहां के लोग अपने दिन और व्यापारिक लेन-देन की शुरुआत करते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: गणेश चतुर्थी पर पूजा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.