Kodarma News: ब्राउन शुगर के साथ गुमो बस्ती का युवक पकड़ाया
कोडरमा, अक्टूबर 14 -- Kodarma News: कोडरमा। तिलैया पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए युवक की पहचान लक्की राज, पिता रामचंद्र साहू, निवासी गुमो बस्ती, बड़की गली, वार्ड नंबर 21 के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक को लेकर पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इधर, शहर में बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की बिक्री होने की सूचना भी पुलिस को मिल रही थी। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.