कोडरमा, अगस्त 8 -- Kodarma News: जयनगर। प्रखंड के नईटांड़ में विश्व भारती कांवरिया संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 30 सदस्यीय कांवरियों के जत्थे को पूरे सम्मान के साथ रवाना किया गया। इस दौरान अतिथियों ने कांवरियों का स्वागत करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। अतिथियों ने कहा कि धार्मिक यात्रा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देती है। इस दौरान कांवरियों ने बोल बम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। संघ के बैनर में वीरेंद्र बम, सहदेव बम, प्रभु बम, विकास बम, सुनील बम, सूरज बम, रोशन बम, रामदेव बम, प्रमिला बम, सुदामा बम, दुलारी बम, गौरी बम, जनवा बम, सुनीता बम, अनीता बम, मंजू बम, अर्चना बम समेत अन्य कांवरियों के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- डाकबम कांवरियों का जत्था देवघर रवाना यह भी पढ़ें- मांडर से 71 कांवरियों क...