कोडरमा, सितम्बर 9 -- Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के बोनाकाली स्थित एक फैक्ट्री परिसर में बुधवार को बोरे के पीछे अजगर सांप मिलने से कर्मियों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री कर्मियों ने अजगर को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग कोडरमा को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। वन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की है कि आसपास सांप दिखाई देने पर उसके पास न जाएं और न ही उसे नुकसान पहुंचाएं। यह भी पढ़ें- Bahraich News: दो स्थानों पर आबादी में पहुंचे अजगर, वन टीम ने किया रेस्क्यू सांप मिलने की सूचना तत्काल वन विभाग की रेस्क्यू टीम को दें, ताकि उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर प्राकृत...